झाड़-फूंक करके रोजाना लड़की से करता था एेसी हरकतें...

6/27/2016 3:52:40 PM

गुड़गांव (रीतेश): सुशांतलोक थाना एरिया अंतर्गत एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस इस मामले को अभी संदिग्ध मान रही है। वहीं पीड़िता का कहना है कि वह युवक के साथ खुद जाती थी। जबकि परिजनों का आरोप है कि युवक ने लड़की पर कोई जादू टोना कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुुरु कर दी है।
 
जांच अधिकारी ने बताया कि बीरेंद्र नाम के युवक के खिलाफ शनिवार को शिकायत मिली जिस पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय कुसुम (बदला हुआ नाम) सुशांतलोक एरिया में रहती है। बताया जाता है कि उसके परिवार के साथ वीरेंद्र नाम के युवक की जान पहचान है। 
 
लड़की के परिजनों का आरोप है कि वीरेंद्र ने उनकी लड़की पर कोई जादू कर रखा है और वह उसे लेकर चला जाता है। आरोप है कि वह लड़की के साथ दुष्कर्म करता है और वह ऐसा कई दिनों से कर रहा है। इस बाबत जब परिजनों ने लड़की से पूछा तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 
 
नाबालिग होने के चलते लड़की के परिजनों ने युवक पर आरोप लगाते हुए शनिवार को इसकी शिकायत सुशांतलोक थाना में दी। वहीं लड़की का कहना है कि वह युवक के साथ अपनी मर्जी से जाती थी। परिजनों  की शिकायत और लड़की के बयान के बाद पुलिस खुद कशमकश में है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल अभी आरोपी की गिरफ्तार नहीं हो पाई है।