हत्या के केस में बरी हुए युवक को बदमाशों ने मारी गोली...पहाड़ी पर फेंका शव (Pics)

7/26/2016 4:29:36 PM

गुड़गांव (अनिल मनचंदा): हत्या के मामले में बरी हुए युवक को गांव के ही 5 युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं शव को पहाड़ी पर फैंककर फरार हो गए।

 

आपको बता दें,  24 वर्षीय धर्मेन्द्र पर साल 2013 में हत्या का आरोप लगा था, जिसके चलते धर्मेन्द्र की गांव के ही रमेश से पुरानी रंजिश चल रही थी। रमेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर धमेन्द्र का रविवार शाम को अपहरण कर लिया था।

 

परिजनों की माने तो धमेन्द्र का फोन भी आया था। उसने कहा था कि उसकी हत्या की जा सकती है। इस पर घर के कुछ लोग पहाड़ी की तरफ गए तो रमेश अपने साथियों के साथ कार में आता हुआ दिखाई दिया और उन्होंने कहा कि धर्मेन्द्र का काम तमाम कर दिया है। इस पर वे लोग पहाड़ी पर पहुंचे जहां धर्मेन्द्र खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

धमेन्द्र की गोली मार कर हत्या किए जाने की सूचना मिलते ही थाना बादशाहपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेने के बाद मृतक के भाई की शिकायत पर 5 युवकों के खिलाफ हत्या का मामल दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस की माने तो हत्या के आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।