नो इंट्री में धड़ल्ले से घुस रहे भारी वाहन

punjabkesari.in Tuesday, Oct 31, 2017 - 01:03 PM (IST)

बादशाहपुर(अजय): बादशाहपुर टीकली मोड़ इन दिनों ट्रैफिक जाम लोगों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। जिसका मुख्य कारण सिर्फ नोइंट्री के समय में हो रही भारी वाहनों की इंट्री है। ये वाहन सुबह से शाम तक इस मोड़ पर अपना जमावड़ा रखे रहते हैं। जिसकी वजह से लम्बे समय तक जाम लगा रहता है। जिसकी ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। सरकार द्वारा निर्धारित नोइंट्री के समय इन वाहनों पर रोक लगाई हुई है।  

प्रशासन वाहनों को दे रहा खुल्ली छूट 
बादशाहपुर कस्बे में इन वाहनों को पुलिस प्रशासन से खुल्ली छूट प्राप्त है। जिसके चलते ये वाहन किसी भी समय सड़कों पर बेखौफ होकर दौड़ते हैं और मोड़ पर खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी एवं मोड़ से 10 कदम की दूरी पर ही पुलिस थाना है जो सब कुछ देखते हुए अनदेखी करता है। प्रशासन की इस लापरवाही से स्थानिय लोगों एंव गुडग़ांव सोहना मार्ग पर सफर कर रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन को उठाने होंगे सख्त कदम 
स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों के चलते अब प्रशासन को अपनी नींद तोड़ देनी चाहिए और नोइंट्री के समय हो रही इन वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा देनी चाहिए, ताकि लोगों को घंटों लगने वाले टै्रफिक जाम से राहत मिल सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static