धुंध आने से पहले ही घंटों देरी से पंहुच रही ट्रेनें, यात्री परेशान

11/16/2018 11:07:29 AM

गुडग़ांव(ब्यूरो): सिटी स्टेशन से दिल्ली और रेवाडी रेलमार्ग पर चलने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला सर्दियों में पडऩे वाली धुंध से पहले ही शुरू हो गया है। पैसेन्जर ट्रेनों में भारी लेटलतीफी के कारण यात्रियों को बडी समस्यओं का सामना करना पड़  रहा है। ट्रेनों में सुबह के समय हुई देरी से जहां लोग अपने ऑफिस, कार्यलय पंहुचने में लेट हो रहे हैं, वही रात के समय की देरी लोगों के लिए अपने घर पंहुचने में देरी का कारण बन रही है।

ट्रेनों के निर्धारित समय में हो रही घंटो देरी से नियमित यात्रियों को अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस रेलमार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों का कहना है कि आस-पास के लोग तो यात्रा के लिए अन्य संसाधनों का इस्तेमाल भी कर लेते हैं,लेकिन जो लोग दिल्ली और रेवाडी की ओर से आते जाते है, उनके पास ट्रेनों की घंटो की लेटलतीफी के बावजूद इंतजार करने के अलावा कोई और चारा नही है। 

यात्रियों का कहना है कि अभी तो सर्दियों की धुंध भी शुरू नही हुई है, इससे पहले ही निर्धारित समय में घंटो की देरी हो रही है तो आने वाले समय में यह समस्या और अधिक बढ़ेगी।

रेवाडी से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें

ट्रेनों के नाम व नम्बर            देरी
54422 रेवाड़ी पैसेन्जर            1 घंटा 40 मिनट
54012 रेवाड़ी पैसेन्जर            55 मिनट
54414 रेवाड़ी पैसेन्जर            1 घंटा 20 मिनट
54310 रेवाड़ी पैसेन्जर            1 घंटा 35 मिनट
54086 रेवाड़ी पैसेन्जर            3 घन्टे 12 मिनट
54416 रेवाड़ी पैसेन्जर            40  मिनट
54411 रेवाड़ी पैसेन्जर            1 घंटा 58 मिनट

दिल्ली से रेवाडी की ओर जाने वाली ट्रेने
 

ट्रेनों नाम व नम्बर                  देरी
54309 दिल्ली पैसेन्जर            43 मिनट
54413 दिल्ली पैसेन्जर            1 घंटा 32 मिनट
74033 डीएमयू पैसेन्जर            2 घंटा 47 मिनट
54085 दिल्ली पैसेन्जर             3 घन्टे 15 मिनट
54412 दिल्ली पैसेन्जर             55 मिनट
54421 दिल्ली पैसेन्जर             52 मिनट
54415 दिल्ली पैसेन्जर             1 घंटा 10 मिनट
 

Deepak Paul