शादी के लिए राजी नहीं हुई छात्रा तो कर दिया रेप

7/28/2021 8:31:36 PM

गुडग़ांव (ब्यूरो): सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में पडोसी युवक द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। युवक ने छात्रा के साथ रेप इसलिए कर दिया कि वह उसके साथ शादी के लिए राजी नहीं हुई थी। आरोपी ने छात्रा के परिवार वालों के सामने भी शादी का प्रस्ताव रखा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत मेंक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उनकी 17 साल की बेटी 11वीं कक्षा की छात्रा है।

उनके पडोस में अभिषेक नामक युवक रहता है। वह उनकी बेटी को कई दिन से परेशान कर रहा था। जब भी उनकी बेटी घर से बाहर जाती तो वह उसका पीछा करता। आरोपी ने उनकी बेटी को शादी का प्रस्ताव दिया। इस पर उनकी बेटी ने इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी उनके घर पहुंच गया और उनकी बेटी से शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर महिला ने अभिषेक को घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने आरोप लगाया कि 23 मई को उनकी बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी मौका पाकर उनके घर आ गया और उनकी बेटी के साथ रेप किया। इस बारे में उनकी बेटी ने उन्हें परिवार को बताया। पहले तो वह लोकलाज के कारण चुप रहे, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर वह सेक्टर-14 थाने में शिकायत लेकर पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Content Editor

Gaurav Tiwari