दीपावली पर रसोई गैस फिर हो सकती है महंगी

punjabkesari.in Friday, Oct 29, 2021 - 08:58 PM (IST)


गुडग़ांव, : त्यौहारी सीजन चल रहा है। गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष खाद्य पदार्थों से लेकर अन्य सामान की दरें भी बढ़ी दिखाई दे रही हैं जिससे आम आदमी प्रभावित हो रहा है। जहां पेट्रोल-डीजल के दाम तो दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, वहीं रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें भी बढ़ रही हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अगले सप्ताह रसोई गैस की कीमतों में और अधिक वृद्धि हो जाएगी। जिसका सीधा असर आम आदमी की रसोई पर पड़ेगा। गृहणियां रसोई गैस व खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों से पहले ही परेशान हैं। जानकारों का कहना है कि लागत से कम मूल्य पर बिक्री से होने वाला नुकसान रसोई गैस के मामले में 100 रुपए प्रति सिलेंडर पहुंच चुका है। इस कारण से ही गैस सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि हो सकती है। कीमतों में कितनी वृद्धि होगी, यह सरकार ही जानती है। उनका कहना है कि गत 6 अक्तूबर को गैस सिलेंडर के दाम 15 रुपए बढ़ाए गए थे। जुलाई माह से अब तक 90 रुपए गैस सिलेंडर पर बढ़ाए जा चुके हैं। जानकारों का यह भी कहना है कि यदि इसी प्रकार रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ती गई तो इस वर्ष के अंत तक रसोई गैस सिलेंडर एक हजार को पार कर जाएगा। वर्तमान में गुडग़ांव में सिलेंडर 900 रुपए में मिल रहा है। डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। बढ़ती कीमतों से गरीब व मध्यम वर्ग बड़ा परेशान है। हर कोई सरकार से आग्रह करता दिखाई दे रहा है कि बढ़ती कीमतों को नियंत्रित किया जाए, लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static