महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज ने सलोनी ब्रांड के लिए रणबीर कपूर को ब्रांड एंबेसडर किया नियुक्त
punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 07:25 PM (IST)
गुड़गांव ब्यूरो : महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज, जो कि अपने प्रमुख ब्रांडों सलोनी सरसों तेल और सोया बड़ी और स्टेफिट रिफाइंड तेल के लिए रणबीर कपूर को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है। यह साझेदारी, कंपनी के ब्रांड को राष्ट्रीय स्तर बनाने की और भारत भर के बाजार में अपनी पैठ को तेज़ी से बढाने के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह साझेदारी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कंपनी के दीर्घकालिक रणनीतिक उद्देश्यों के अनुरूप है, इसमें महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज ने सालाना आय में 25% की महत्वाकांक्षी बढ़ोतरी के साथ, लगातार डबल डिजिट (दोहरे अंकों) के विकास का लक्ष्य रखा है। इस विकास को नए नए क्षेत्रों में विस्तार करके, ग्रामीण बाजारों में अन्दर तक पहुंच बनाके और मजबूत ट्रेड मार्केटिंग एवं चैनल एक्टिवेशन के द्वारा हासिल किया जाएगा।
उत्तर और पूर्वी भारत में मजबूत लीडरशिप (नेतृत्व) के साथ-साथ, ज़्यादा से ज़्यादा उपभोक्ताओं द्वारा पसंद किए जाने, समर्पित ग्राहक आधार और अपने मौजूदा चैनल पार्टनर्स की लगातार सफलता के साथ, महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज अब राष्ट्रीय विस्तार के एक नए चरण में प्रवेश कर रही है और पूरे भारत में सक्रिय रूप से नए चैनल पार्टनर्स को अपने साथ जोड़ रही है। यह निर्णय महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक (मैनेजिंग डायरेक्टर) दिनेश राठौड़ के दीर्घकालिक विज़न (दृष्टिकोण) को दर्शाता है। रणबीर कपूर के साथ नए प्रभावशाली अभियान का मुख्य उद्देश्य, ब्रांड की विज़िबिलिटी और पहचान को बढ़ाना है, उपभोक्ताओं के भरोसे को मजबूत करना है और शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ उभरते कस्बों एवं ग्रामीण बाजारों में अपनी पैठ बढ़ाना है। सभी आयु समूहों के बीच, विभिन्न जगहों पर और अलग-अलग लोगों के बीच में रणबीर की व्यापक लोकप्रियता के कारण, इस साझेदारी से हमारे ब्रांड के चाहने वालों में तेज़ी आने और प्रीमियम एवं सेमी-प्रीमियम सेगमेंट में 'महेश' की स्थिति के और भी मजबूत होने की उम्मीद है।
इस पर टिप्पणी करते हुए, महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज के निदेशक महेश राठौड़ ने कहा: “हमने क्वालिटी और क्वांटिटी, दोनों के मामले में मजबूत उत्पादन क्षमताएं विकसित की हैं। हमारी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को साल-दर-साल कई गुना बढ़ाया जा रहा है ताकि हमारी बाजार तक लगातार बढती हुई पहुंच अधिक विकसित हो सके।