मेदांता अस्पताल पहुंचे मुलायम सिंह यादव

12/5/2015 12:58:26 PM

गुडग़ांव,(गौरव): सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव शुक्रवार को मेदांता अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव का इसी अस्पताल में उपचार पिछले माह हुआ था। दवाइयों का कोर्स अभी चल रहा है। 

वे रूटीन चेकअप के लिए वे मेदांता अस्पताल आए थे। शाम को चेकअप के बाद दिल्ली चले गए। गौरतलब है कि पिछले दो तीन माह से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उनका उपचार मेदांता अस्पताल में कराया गया था। मुलायम सिंह यादव इससे पहले इस अस्पताल में कई दिनों तक भर्ती रहकर अपना उपचार करा चुके हैं।