मास्क ना पहनने वालों के नगरपरिषद टीम ने किए चालान

1/19/2022 5:24:50 PM

गुडग़ांव, ब्यूरो : इन दिनो नगरपरिष्द ने ओमीक्रोन जैसी खतरनाक बीमारी की तीसरी लहर के चलते सरकार ने सख्त कदम उठा लिए हैं। जिसको लेकर मास्क ना पहनने वाले लोगों के खिलाफ चालान अभियान पुलिस पूलिस को साथ लेकर चलाया जा रहा है। कस्बे के लेबर चौक पर बिना मास्क लगाने वाले लोगों के चालान काटे गए। नगरपरिष्द सी एस आई धमेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सोहना शहर एसडीम के द्वारा एक कमेटी बनाई गई है जोकी मास्क ना लगाने वालीे के चालान करते है। नगरपरिष्द को उच्च अधिकारियों व सरकार के आदेशानुसार मास्क ना लगाने वालों के खिलाफ चैकिंग अभियान के दौरान 5सौ रूपए का चालान काट कर उन्हे रसाद देने का पराधान बनाया है।

सीएसआई सोनम राघव का कहना है कि ओमीक्रोन जैसी खतरनाक बिमारी की चपेट मे लोग ना आ पाऐं उन्हे बिमारी से बचाने के लिए लोगों का सचेत किया जा रहा है। सरकार द्वारा जारी की गई गाईडलाईन की पालन कर सकें। उन्होने बताया कि मास्क ना पहनने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही नियमित रूप से चलती रहेगी। अभी तक मास्क ना पहनने वाले करीब डेड दर्जन लोगों के चालान किए गए है। नगरपरिष्द टीम के  द्वारा चलाए गए चैकिंग अभियान को देखकर लोगों ने रास्ता बदलना शुरू कर दिया। मास्क ना पहनने वालो के खिलाफ चलाए गए अभियान मे मुख्य रूप से सीएसआई सोनम राषव,सीएसआई धमेन्द्र कुमार,अमित कुमरार,दिपक ,राजेन्द्र कुमार ,डा.हर्ष कुमार के अलावा पुलिस के जवान मौजूद थे।  
 

Content Editor

Gaurav Tiwari