नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन आज,176 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

11/19/2018 4:20:39 PM

कनीना(विजय): एस.डी. स्कूल ककराला में जारी प्रतियोगिता में बॉक्सिंग कोच सुरेंद्र ढांडा ने बाऊट का शुभारंभ किया। दोनों रिंग में 176 बाऊट के बीच कड़ा मुकाबला रहा, जिसमें अंडर 17 बालक व बालिका दोनों ही वर्गों के मुकाबले समपन्न हुए। देश-विदेश से खेलने आए बॉक्सर खिलाडिय़ों में हिसार से रोनित, भिवानी से दिव्या व अन्नु, गोहाना से हिमानी खेड़ा ने प्रबंधन व्यवस्था के साथ-साथ निष्पक्ष प्रतियोगिता की विशेष सराहना की। 

विद्यालय के निदेशक जगदेव सिंह यादव ने कहा कि तीसरे दिन अंतिम परिणाम में रिंग 1 में चली अंडर 17 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में कुल मिलाकर 40 बॉक्सिंग के मुकाबले हुए जिसमें प्रथम मैच 38 किलो भार वर्ग में जोन से प्रिंस कुमार ने नोर्थ जोन प्रथम के पानेरु को हरा कर जीता। इसी भार वर्ग में जे. जीवा साऊथ जोन, असीफ  मेहंदी जायदी ईस्ट जोन, सांगर नोर्थ जोन द्वितीय ने अपने संबंधी क्षेत्रों का नाम रोशन किया। 

42 किलो भार वर्ग में के. दाबाज इंटर जोन, मनोज नोर्थ द्वितीय साहिल नोर्थ जोन द्वितीय साहिल नोर्थ जोन द्वितीय जे. प्रीत सिंह फाी ईस्ट ने अपने प्रतिद्वन्द्वी खिलाड़ी को धूल चटाई। 46 किलो भार वर्ग में अनीश चौधरी नोर्थ जोन, प्रदीप यादव, रमन नोर्थ जोन द्वितीय वी. के.एन. कट्रस साऊथ जोन, विजय रहे। 51 किलो भार वर्ग में एस.डी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरियाणा के अमित ने साऊथ जोन के साकिन एस. को हराया। 

इसी भार वर्ग में रितिक शिओरन नोर्थ जोन, अनिश यादव साऊथ जोन व शुभ नोर्थ जोन द्वितीय विजयी घोषित किए गए। 56 किलो भार वर्ग में प्रशान यादव सैन्टरल जोन, हरिश नोर्थ जोन द्वितीय अनुज साऊथ जोन, जे. चौधरी वेस्ट जोन, अमन नोर्थ जोन द्वितीय हसीन नोर्थ जोन प्रथम विजेता बने। 60 किलो भार वर्ग में हरसित नोर्थ जोन द्वितीय अनुज साऊथ जोन जे. चौधरी वेस्ट जोन धु्रव सिंह सैंटर्ल जोन ने विरोधी खिलाड़ी को परास्त किया। 65 किलो भार वर्ग में युवराज नोर्थ जोन द्वितीय, पी बिश्नोई वैस्ट जोन, परणीत साऊथ जोन, आर. सिवाच नोर्थ जोन द्वितीय ने प्रतिद्वंद्वी के धूल चटाई। 

वहीं, 70 किलो भार वर्ग में ए मलिक नोर्थ जोन प्रथम आर चौधरी नोर्थ जोन द्वितीय के खतरी सैंटर्ल जोन व टोनित ने अपने-अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। 75 किलो भार वर्ग में यतेश नोर्थ जोन द्वितीय, एच. चौधरी वैस्ट जोन, ए राठौड़ ईस्ट जोन, धर्मवीर नोर्थ जोन वही 80 किलो भार वर्ग में एस राजा ईस्ट जोन, ए कटारिया वेस्ट जोन, गौरव वेस्ट जोन व जतिन नोर्थ जोन द्वितीय विजेता बने। वहीं, रिंग 2 में प्री- क्वार्टर बॉक्सिंग के बाद बालिका क्वार्टर फाइनल अंडर 17 के 46 किलो भार वर्ग में मुकाबले शुरू हुए जिसमें पहले मुकाबले में हरियाणा की निशा विजयी रही। इसी वर्ग में शीतल प्रिया ईस्ट जोन ने रुबी ईस्ट जोन को प्रणिता नार्थ जोन द्वितीय ने अनुशा साऊथ जोन व स्वाति फॉर ईस्ट जोन ने तान्या नोर्थ जोन प्रथम को पराजित किया। 40 किलो भार बालिका वर्ग में हरियाणा की अंजली ने नोर्थ जोन की कशीश को कड़ी टक्कर दी व मुकाबला जीता। 

इसी भार वर्ग में नीतिका नार्थ जोन तथा तान्या वैस्ट जोन ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी दी। 44 किलो भार में रिधी नोर्थ जोन प्रथम, नुपुर वैस्ट जोन, जानवी महाराष्ट्र व तमन्ना नोर्थ जोन द्वितीय विजेता रहे। 48 किलो भार वर्ग में जयश्री नोर्थ जोन, हरिप्रिया साऊथ जोन, चन्दा ईस्ट व हरॢषता नोर्थ जोन प्रथम व 52 किलो में रेणु, पलवी नोर्थ जोन, आर्या महाराष्ट्रा व कल्पना ने जीत हासिल की। 56 किलो भार वर्ग में विशालसी झारखंड, से पी. शिवानी कर्नाटक, सुरुचि व लक्की हरियाणा ने अपना परचम लहराया। 60 किलो भार वर्ग में गीता शर्मा हरियाणा ओम श्री झारखंड, स्नेहा राजस्थान तथा यशी हरियाणा व 65 किलो भार वर्ग के अन्तिम मुकाबले में उत्तर प्रदेश से प्रिंसिस खुश, ईस्ट जोन से अंजली पांडे, दुबई से नेहा दलाल, हरियाणा से अन्नु ने अपने सम्बन्धित क्षेत्र की विजय पताका लहराई। 75 किलो भार वर्ग में विधिगिरी वैस्ट जोन, विजय लक्ष्मी उत्तर प्रदेश व मनिषा हरियाणा ने अपना लोहा मनवाया।

रिंग नं. 1 में अंडर 19 क्वार्टर फाइनल प्रतियोगिता के 46 किलो भार वर्ग में गीतांशु वैस्ट जोन, साहिल, किरन नोर्थ जोन विजेता रहे। 49 किलो भार वर्ग में पुनित नोर्थ जोन, राहुल सैंटर्ल जोन, अभिषेक नोर्थ जोन व 52 किलो भार वर्ग में जितेन्द्र वैस्ट जोन, गुरजन्त सिंह, आयुश बिस्त व तन्मय ने अपने पंच का दम दिखाया। 56 किलो भार वर्ग में अभिषेक ईस्ट जोन, मोहित सोनी नोर्थ जोन, आशिष ईस्ट जोन ने अपने प्रतिद्वंद्वी को धुल चटाई। 60 किलो भार वर्ग में मोहन राज साऊथ जोन, सुभांशु जोशी नोर्थ प्रथम, विशाल नोर्थ जोन, कपिन वेस्ट जोन ने अपना परचम लहराया। 

रिंग न. 2 में अंडर 19 क्वार्टर फाइनल बालिका वर्ग 48 किलो भार में स्वेता रावत व प्रिया महता नोर्थ जोन, कोमल कुमार वैस्ट जोन, रजनी व पुष्पांजलि नोर्थ जोन विजेता बने। 57 किलो भार वर्ग में प्रिया ईस्ट जोन, शीला नोर्थ जोन तथा 64 किलो भार वर्ग में दियांशु नोर्थ जोन प्रथम, 69 किलो भार वर्ग में खुशी ईस्ट जोन ने अपनी विजय पताका लहराई। 75 किलो भार वर्ग से अंकित कल्याण राव साऊथ जोन, रीतिक नोर्थ जोन, विशाल नोर्थ जोन प्रथम, रोनित नोर्थ जोन विजेता घोषित हुए। 81 किलो भार वर्ग में मुकुल व हॢषत नोर्थ जोन, नीरज वैस्ट जोन, मनिष गगन घास नोर्थ जोन व कुमारेश पी. साऊथ जोन ने अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस मौके पर आर.एस. यादव, ओमप्रकाश यादव, राजेंद्र सिंह, पूर्ण सिंह, नरेंद्र सिंह हाजिर थे।    

Rakhi Yadav