नवीन गोयल के आग्रह पर ओपी धनखड़ ने जूट के बैग लांच किया

punjabkesari.in Friday, Jan 14, 2022 - 07:19 PM (IST)

गुडग़ांव, ब्यूरो : पर्यावरण में सुधार की दिशा में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा की ओर से एक बार फिर से अभियान शुरू किया गया है। कपड़े के थैले वितरित करके लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने के लिए जागरुक किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल के आग्रह पर कोविड प्रोटोकॉल के बीच इस अभियान की विधिवत शुरुआत शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने की। नवीन गोयल ने कपड़े का थैला प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को सौंपते हुए इस अभियान का श्रीगणेश किया। थैले पर जागरुकता के स्लोगन-हम सबके लिए है जरूरी-सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी..।

आओ नई अलख जगाएं-गुरुग्राम को स्वच्छ बनाएं..। हम सबने ठाना है-गुरुग्राम को सफाई में देश के टॉप10 शहरों में लाना है। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि देश को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार व्यापक पैमाने पर काम कर रही है। पर्यावरण संरक्षण विभाग पर्यावरण बचाने की दिशा में अपने गठन से ही लगातार काम कर रहा है। चाहे पेड़ लगाने की बात हो या स्वच्छता की बात हो, संगठन ने पूरी निष्ठा के साथ प्रदेश में काम किया है। अब कपड़े के थैलों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के प्रति जागरुकता का यह अभियान काबिले तारीफ है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Recommended News

Related News

static