OROP फंड घोटाला: सेना के पूर्व अधिकारी गिरफ्तार

3/11/2016 8:57:58 AM

गुड़गांव: गुड़गांव पुलिस ने वन रैंक वन पेंशन फंड में धोखाधड़ी के मामले में गुरुवार को एक रिटायर्ड ऑफिसर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान विंग कमांडर (रिटा.) सी.के. शर्मा के तौर पर हुई जबकि मेजर जनरल सतबीर सिंह और एक अन्य अधिकारी को पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) राज काद्यन ने OROP फंड में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने आरोप लगाया था कि भारतीय पूर्व सैनिक आंदोलन (IESM) फंड से आरोपियों ने गलत ढंग से पैसा निकाल लिया था। यह पैसा IESM के अकाउंट में जमा था। OROP के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए यह फंड पूर्व सैनिकों, सैनिकों की विधवाओं और सेना के जवानों से जुटाया जाता है। कोर्ट ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया है।