Rajan Rao-पेपर लीक मामले में प्रदेश की जनता को किया जा रहा है गुमराह, सरकार भ्रस्टाचार को कर रही है पोषि

8/23/2021 6:07:59 PM

गुरुग्राम, ब्यूरो, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्षा, कुमारी सैलजा के राजनैतिक सचिव व दक्षिण हरियाणा के प्रभारी राजन राव ( Rajan Rao ) ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा सही मायने में भ्रष्टाचार को पोषित कर रही है। हरियाणा में भाजपा शासन के 7 साल में हुए विभिन्न भर्तियों के पेपर लीक मामले इस बात की साफ गवाही दे रहे हैं कि सरकार और उसके नुमाइंदे भ्रष्टाचार के पहरेदार बने हुए हैं। सरकार की शह पर ही प्रदेश में विभिन्न भर्तियों के पेपर लीक हो रहे हैं।

सरकार प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए इन मामलों में लीपापोती कर रही। सरकार के कद्दावर मंत्री अनिल विज ने ही सरकार की भ्रष्टाचार रोधी मंशा पर सवालिया निशान लगा दिया है। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर सरकार को कटघरे में खड़ा करने का काम किया है। बिना पर्ची और बिना खर्ची नौकरी का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार पेपर लीक मामले में पूरी तरह चुप्पी साधे है इससे साफ है कि कहीं ना कहीं सरकार की मिलीभगत से ही विभिन्न भर्तियों के पेपर लीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार आमजन के हितों को दरकिनार कर रही है। इसका ताजा उदाहरण विधानसभा की कार्यवाही के दौरान पटौदी क्षेत्र के विधायक की ओर से उठाया गया रिहायशी जमीन अधिग्रहण का मुद्दा है। खुद सरकार के विधायक ही सरकार से लोगों के मकान बचाने की गुहार लगा रहे हैं। इससे भी साफ होता है कि सरकार किस कदर जनता के हितों की अनदेखी कर रही है।

राव ने कहा कि भाजपा शासन के 7 साल के दौरान 30 से अधिक भर्तियों के पेपर लीक हुए हैं। पेपर लीक के किसी भी मामले की जांच अपने अंजाम तक नहीं पहुंच पाई। इसे भी सरकार की मंशा पर अंदेशा होता है। एक और सरकार बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरी देने का ढिंढोरा पीट रही है तो दूसरी और भर्तियों के पेपर लीक करवा कर अपने लोगों को बैक गेट से सरकारी नौकरियों में एंट्री दे रही है। भाजपा मंडल कमंडल वाले अपने लोगों को हर तरह का फायदा पहुंचा रही है। सुशासन सहयोगी उसे लेकर विभिन्न तरह की भर्तियों में उन्हीं लोगों का एडजेस्ट किया जा रहा है जो किसी न किसी रूप में भाजपा से जुड़े हैं। प्रदेश की जनता सब देख और समझ रही है। भाजपा का खेल अब ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। जनता भाजपा को सबक सिखाने का पूरा मूड बना चुकी है। भाजपा ने प्रदेश की जनता के हितों पर कुठाराघात किया है उस एक एक का हिसाब भाजपा को देना होगा। अपने हितों की अनदेखी का हिसाब जनता भाजपा से लेकर रहेगी। भाजपा के कमंडल में जो झूठ और फरेब था वह जनता के सामने आ चुका है। देश को धर्म वाद जातिवाद और क्षेत्रवाद नया धकेलकर भाजपा ने जितना स्वांग रच आना था रचा चुकी है। अब जनता भाजपा को तमाशा दिखाएगी। #RajanRao #Haryana #HaryanaCongress #Congress #CongressRajanRao

Content Editor

Gaurav Tiwari