संविधान से वे सारी धारा हटें, जो बाबा साहब के विरोध के बाद भी शामिल की गई: धनखड़

4/14/2022 10:11:44 PM

 

गुडगांव, गौरव
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कार्यकर्ता ईश्वर का रूप है। कार्यालय का उद्घाटन का अवसर कार्यकर्ताओं के लिए उत्सव है। भाजपा का कार्यालय निर्णय की भूमि है। जहां देश हित के फैसले लिए जाते हैं। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती आज 4 हजार स्थानों पर मनाई गई। बाबा साहब 370 संविधान में लिखना नहीं चाहते थे, लेकिन लिखी गई।

भाजपा ऐसी सभी धाराओं को हटाने का काम कर रही है, जो बाबा साहब संविधान में नहीं लिखना चाहते थे। हरियाणा क्रांति की भूमि है। हम ऐसे प्रदेश में रहते हैं, हजारों लोगों ने आजादी के लिए लड़ते हुए अपनी जान दी। हमने गांव गांव जाकर शहीदों का सम्मान किया। इस मौके पर  केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, भूपेंद्र यादव व कृष्णपाल गुर्जर,प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, संग़ठन मन्त्री रविन्द्र राजू, वेदपाल एडवोकेट, मोहनलाल बडोली, पवन सैनी, परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा, सांसद सुनीता दुग्गल व रमेश कौशिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Content Editor

Gaurav Tiwari