सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन का एतिहाशिक कार्यक्रम : नवीन कुमार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 14, 2024 - 09:20 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 7:30 बजे सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन युवा मोर्चा द्वारा शीतला कॉलोनी डी ब्लॉक से शहीद लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है । सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार ने गुरुग्राम वासियों से अपील की है कि इस सैल्यूट तिंरगा बाइक रैली मे सभी शहरवासी आमंत्रित हैं।

 

सैल्यूट तिरंगा वही संगठन हैं जिसने 1 अगस्त 2024 को भारत के इतिहास में पहली बार जम्मू एंड कश्मीर में 10 हजार कश्मीरी युवाओं, बच्चे एवं महिलाओ के साथ ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली थी, जिसमें जामिया सिराज उल उल्लूम इस्लामिक संगठन शोफीयां मदरसे के बच्चे भी शामिल हुए थे। भारत देश में पहला ऐसा राष्ट्रवादी संगठन जो 365 दिन 140 करोड़ लोगों को एकजुट कर एक तिरंगे के निचे लाने में 10 वर्षों से लगा हुआ और तिरंगे का सन्देश भारतवर्ष का बच्चा बच्चा  समझे, उसका पालन करें चाहे वो किसी जाति, धर्म या राज्य से हो ताकि भारत विश्व में अव्वल स्थान पर रहे। नवीन कुमार ने बताया कि इस यात्रा में हजारों युवा शामिल होंगे। गुरुग्राम में पहली बार इतनी बड़ी तिरंगा यात्रा देखने को मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static