शिव मूर्ति का हाथ खंडित होने से मचा हड़कंप

8/10/2018 11:56:09 AM

गुडग़ांव (ब्यूरो): बिलासपुर थाना एरिया अंतर्गत भौंडाकला गांव में शिव मंदिर में स्थापित शिव मूर्ति का एक हाथ टूट जाने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और मंदिर में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। इस मामले मेें बिलासपुर थाना पुलिस ने एहतियात के तौर पर गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इस सम्बंध में बिलासपुर थाना प्रभारी ने बताया कि भगवान शिव की मूर्ति में चार हाथ लगे थे जिसमें एक हल्का सा टूट गया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी श्रद्धालु द्वारा जलाभिषेक के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह शिवमूर्ति के हाथ से टकरा गया। इसके चलते हाथ कुछ खंडित हो गया।

थाना प्रभारी के अनुसार केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं दूसरी ओर शिवरात्रि पर भौंडाकला और आसपास के शिव मंदिरों पर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए थे और खुद थाना प्रभारी इसका जायजा लेते रहे। गांव में शिव मंदिर है जिसमें भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित है। सावन के महीने में यहां पूजन अर्चन के लिए लोगों की भारी भीड़ रहती है। मंगलवार/बुधवार की सुबह जब लोग वहां पूजन के लिए गए तो शिव मूर्ति का एक हाथ खंडित था। फर्जी वोट मामले में सी.एम. विंडो और अधिकारियों को दी शिकायत दी है। 


 

Deepak Paul