पौधे लगाए आलू के उगने लगे टमाटर !

2/8/2016 5:17:03 PM

तावडू (आदर्श): यहां एक किसान ने आलू का पौधा लगाया था,वह यह देखकर हैरान रह गया कि उस टमाटर लगे हुए थे। जब यह बात गांव में फैली तो ग्रामीणों में यह कौतूहल का विषय बन गया। इस पौधे को इसे देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा रहा। बुजुर्ग इसे कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं। कृषि विभाग के उप निदेशक इसका कारण कुछ अलग ही बताते हैं।

यह आश्चर्यजनक घटना है तावडू खण्ड़ की सीमा से सटे गुडग़ांव के गांव पचगांवा राजा की ढ़ाणी की। यहां 60 वर्षीय किसान रामेशवर ने बताया कि उसने आधे एकड़ में तीन महीनें पहले आलू की बाड़ी लगाई थी। गत शनिवार को वह अपनी आलू की तैयार फसल को देख रहा था। उसी समय उसकी निगाह आलू के दो पौधों पर लगे टमाटरों पर पड़ी। इसे देखकर वह चकित रह गए। इसकी सूचना पर गांव के अन्य किसान बलजीत, संदीप, बोधन सिंह आदि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक टमाटर को तोडक़र उसका स्वाद चखा तो उसकी खटास बिल्कुल टमाटर जैसी थी। इसे देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। 

बुजुर्ग ग्रामीण राजकुमार,रामेशवर का कहना है कि यह सब कुदरत का करिश्मा है। उनके सामने ऐसा मामला पहली बार आया है और ना ही कभी इस तरह की बात सुनी है। कृषि विभाग मेवात के उप निदेशक डा. परमजीत ने बताया कि टमाटर व आलू के जींस एक समान होते हैं। ऐसा एक मामला जींद जिले में भी आय चुका है। वैज्ञानिकों की और से इस तरह की कोई खोज नहीं की गई है।