अचानक बदला मौसम का मिजाज, गरज व चमक के साथ पूरे बारिस की बूंदों से भीगा शहर
punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 07:39 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): बुधवार को सुबह से गरज व चमक के साथ बादलों ने पूरे शहर को भिगा दिया। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से जारी पूर्वानुमानों में अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को सुबह 11:45 बजे से जारी दोपहर तक जारी रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों में बुधवार को तीन घंटों मे चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूँह, फरीदाबाद, पलवल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद, हांसी, हिसार, फतेहाबाद जिलों में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी हुई। बताया गया है कि गर्मी की शुरूआत से पहले एक बार फिर से लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। कई जगहों पर तो लोगों को अलावा का सहारा लेते दुखा गया।
बारिस पूरा शहर अस्त व्यस्त
बताया गया है कि बुधवार को बेमौसम हुई बारिस से पूरे दिन शहर अस्त व्यस्त देखा गया है। बताया गया है कि अचानक बारिस के कारण जहां कार्यालयों में लोग देरी से पहुंचे। वही हाईवे व स्थानीय सडकों पर लोगों को जाम का सामना करना पडा। बताया गया है कि अगले 24 घंटों के दौरान इसी तरह के हालात बने रहेगें।
सब्जी मंडी में हुई बदहाल
श्याम सबेरे एनजीओं के चेयरमैन व समाज सेवी रवि लोहिया ने बताया औचक हुई बरसात के कारण सबसे बुरा हाल खांडसा सब्जी में देखा गया। जहां मंडी का कचारा सडकों तक आ पहुंचा। कीचड व कचरा सडकों तक आ गया लोगों को पैदल चलना मुश्किलों का सामना करना पडा।