भाजपा राज में घटी दूरी, दिया सुगम यातायात : आरती राव

punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2019 - 03:17 PM (IST)

गुडग़ांव(ब्यूरो): केन्द्रीय राज्य मंत्री व गुडग़ांव लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह की पुत्री व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरती राव ने रविवार को गुरुग्राम  के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान में अपने पिता के लिए प्रचार में जुटी और वोट मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में एक ओर जहां लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिली है, वहीं जी.एम.डी.ए. से गुरुग्राम का पैसा गुरुग्राम पर खर्च होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

उन्होंने विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं में अपने पिता की 5 वर्ष की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि गुरुग्राम के प्रमुख चौराहों पर पहले ट्रैफिक जाम से शहर का बुरा हाल था। मई 2014 में जब केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी उसके एक माह बाद ही जून में उनके पिता गुरुग्राम के जाम की समस्या को हल करने को लेकर सक्रिय हो गए। जून 2014 में नीतिन गडकरी का गुरुग्राम एक्सप्रैस-वे से के.एम.पी. तक दौरा कराया और आज परिणाम आपके सामने है कि 1000 करोड़ के अंडरपास और फ्लाईओवर शहर को जाम मुक्त बना रहे हैं।

आरती राव ने कहा कि जी.एम.डी.ए. की मांग उनके पिता ने उठाई और उस समय कांग्रेस के नेता उनकी मांग खारिज करते थे। उनके पिता की हमेशा सोच रही है कि गुरुग्राम के राजस्व का हिससा शहर के विकास पर खर्च हो। जी.एम.डी.ए. बनना उनके पिता के 10 वर्षों के संघर्ष का ही परिणाम है। इसी प्रकार कुंडली-मानेसर एक्सप्रैस-वे जो 12 साल से अधूरा पड़ा था उसे चालू करवाकर यहां के लोगों के लिए चंडीगढ़ और मथुरा-आगरा जाने का रास्ता सुगम करा दिया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Related News

static