कैब में बैठाकर चालक ने महिला के साथ किया रेप
7/29/2021 7:50:46 PM
गुडग़ांव (ब्यूरो): डीएलएफ फेज-2 थाना क्षेत्र में एक कैब चालक ने महिला को बैठाकर उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तालाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में डीएलएफ थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि वह 28 जुलाई को वह अपने माइके दिल्ली जाने के लिए एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर दो पर बने बस स्टैंड पर बस के लिए खड़ी हुई थी, तभी एक कैब चालक आया और उसने दिल्ली जाने के लिए बोला। कैब चालक ने कहा कि वह दिल्ली जा रहा है। चालक की बात सुनकर वह कैब में पीछे की सीट पर बैठ गई। चालक ने कहा कि पीछे कोई ओर सवारी आएगी आप आगे की की सीट पर बैठ जाएं। चालक के कहने पर महिला आगे की सीट पर बैठ गई। इसके बारे में महिला ने अपने पति को भी बताया था। महिला का आरोप है कि जब कैब वहां चली तो चालक ने उसके साथ छेडखानी शुरू कर दी और उसका फोन व पर्स भी छीन लिया। इसके बाद चालक उसको किसी सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती से रेप कर दिया। उसके बाद चालक उसे दिल्ली बोर्डर पर छोड़ कर भाग गया। जाते समय चालक ने उसे पर्स व फोन वापस दे दिया। फोन मिलते ही उसने तुरंत इसकी जानकारी अपने पति को दी। कुछ देर बात उसका पति भी वहां पहुंच गया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। महिला को कैब का नंबर भी याद नहीं है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।