होटल में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज

8/18/2018 11:22:35 AM

गुडग़ांव (ब्यूरो): होटल में एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। हालांकि लड़की किसी तरह अपनी इज्जत बचाकर वहां से निकल गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उससे शादी की बात कर शारीरिक सम्बंध बनाना चाहता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सम्बंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पालम विहार थाना प्रभारी विक्रम नेहरा ने बताया है कि नीतिन यादव नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मूलरुप से चंडीगढ़ की रहने वाली लड़की ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि कुछ महीने पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती कांगड़हेड़ी के रहने वाले नीतिन यादव से हुई थी। इसी के चलते उसकी उसके साथ मुलाकात भी हुई

 पीड़िता के अनुसार नीतिन के रिश्तेदार के जन्मदिन पर मुम्बई गई थी। धीरे-धीरे पीड़िता और नीतिन के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि मई महीने में नीतिन ने उसे फोन कर खाने पर आने को कहा और उसने पीड़िता को द्वारका मैट्रो स्टेशन से पिक किया। वे गुडग़ांव स्थित एक होटल में गए।

Deepak Paul