गोलियों की तड़तड़ाहट से सोहना का माहौल खराब- गोली लगने से चाचा-भतीजे घायल

2/6/2024 8:13:47 PM

गुड़गांव, (ब्यूरो): सोहना के इंडरी मोड़ पर मंगलवार को दिन दहाड़े एक कार में आए बदमाशों ने बाइक पर बैठे चाचा-भतीजे पर गोलियों की बौछार कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने पहले दोनों के साथ मारपीट की और उसके बाद दोनों को गोली मार दी। वहीं इस वारदात के पीछे रंजिश बताई जा रही है। बताया जा रहा है  की आरोपियों ने करीब 12 से 15 राउंड गोलियां चलाई।

 

घायल युवक मेवात के कंकड खेड़ी गांव के बताए जा रहे हैं। घायल युवक तुड़ी बेचने का काम करते हैं। आरोपी आई 20 कार में सवार होकर आए थे। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और कई एंगल से क्राइम ब्रांच व थाना पुलिस जांच कर रही है। 

 

 

वहीं इस संबंध में सूचना के बाद सोहना थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार व क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस ने गोलियों के खोल बरामद हुए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खगाल रही है। वारदात करीब 4.30 बजे की है। जैन धर्म कांटे के के नजदीक अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी तो लोगों में हड़कंप मच गया। इंडरी मोड पर जैन धर्म कांटे के नजदीक कंकर खेड़ी निवासी इकलास अपने चाचा इलियास के साथ बाइक पर बैठे हुए थे। इस दौरान छह-सात युवकों ने उन पर हमला कर दिया।

 

आरोपियों ने बाइक पर बैठे युवक को गोली मार दी। घायल युवक जैन धर्म कांटे पर अपने तूड़ी के व्यापार को लेकर खड़े हुए थे। इकलास के कन्धे में गोली लगी जबकि इल्यास के सिर में काफी गंभीर चोटें हैं। दोनों ही युवकों को मेवात के अस्पताल में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। घायलों के बयान के लिए पुलिस मेवात के अस्पताल गई हुई है।

Content Editor

Gaurav Tiwari