कहा छुप रहे हैं दूसरी डोज लेने वाले

11/23/2021 8:48:12 PM

गुडग़ांव (संजय): शहर से कोरोना का खौंफ अभी मिटा भी नही कि लोग दूसरी डोज में फिर से आनाकानी करने लगे है। जबकि विभाग की ओर से दिसंबर तक दोनो डोज पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। विभाग के लगातार किए जा रहे प्रयासों के कारण वैक्सीन की पहली डोज 125 फीसदी लोगों को दी जा चुकी है जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है जबकि दूसरी डोज में इसका आंकड़ा महज 85 फीसदी तक पहुंचा है। अधिकारियों की मानें तो पहली व दूसरी मिलाकर अब तक शहर के 37 लाख 81 हजार 602 डोज दी जा चुकी है। 
बताया गया है कि विभाग के कठिन प्रयासों से कोरोना के मामलों मे भारी गिरावट आई है। जिसे अधिकतर लोग समझ बैठे है कि कोराना का कहर शहर के खत्म हो चुका है। मगर विशेषज्ञ बार बार लोगों से गुजारिस करते आ रहे है कि वे समय पर अपनी डोज लगवाएं। क्योकि देश व शहर से अभी कोरोना का कहर गया नही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के पर जनर डाले तो जिले में 18 वर्ष से ऊपर के 18 लाख 03 हजार 656 लोग हैं। जो कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए पात्र माने गए हैं। 
22 लाख 43 हजार को पहली डोज
चिकित्सकों की मानें तो जिले में सिर्फ यही के लोगों को ही नही बल्कि दिल्ली एनसीआर के लोगों का भी टीकाकरण किया गया है। क्योकि शहर में बड़ी संख्या में मल्टीनैशनल कंपनियों में कार्यरत अधिकतर कर्मचारियों की संख्या दिल्ली एनसीआर की है। बीते वर्ष 16 जनवरी से सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई थी। जिसके बाद से शुरू इस अभियान में अब तक 37 लाख से भी ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जिले में अभी तक 22 लाख 43 हजार 935 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।  
दूसरी डोज के पात्रों को खोज रहा विभाग
अधिकारियों की मानें तो दूसरी डोज के पात्र लोगों में से 85 फीसदी को यानी 15 लाख 37 हजार 667 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगा दी गई है। जिन लोगों की दूसरी डोज लंबित है उनसे संपर्क करके विभाग डोर टू डोर  समय टीकाकरण करने का कार्य शुरू कर दिया है। बताया गया है कि वहीं दिसंबर तक सभी को दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 
 

Content Editor

Gaurav Tiwari