पत्नी ने खाया जहर तो फौजी पति ने भी खुद को मारी गोली

8/6/2018 1:09:47 PM

नारनौल(अभिषेक): गांव दनचौली निवासी एक रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। अपनी पत्नी की मौत के बाद रिटायर्ड फौजी ने लाइसैंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। विजय कुमार(45) वर्तमान में दिल्ली की एक मदर डेयरी पर काम करता था। रविवार की अल सुबह करीब 3 बजे सिविल अस्पताल के परिसर में एक गाड़ी से उतरते ही फौजी ने खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों व सी.सी.टी.वी. फुटेज के अनुसार मामला पति-पत्नी के बीच अनबन का नजर आया, लेकिन फौजी के पिता शीशराम की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई करके शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। 

विजय के पिता शीशराम ने पुलिस बयान में कहा है कि शनिवार की रात को उसकी पुत्रवधू शर्मिला की अचानक तबीयत खराब हो गई थी, उसे नारनौल के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने जहर खा लिया था, जिससे उसकी तबीयत बिगडऩे लगी। शीशराम ने बताया कि जब शर्मिला का पति विजय सिविल अस्पताल पहुंचा और उसे उसकी मौत का पता चला तो उसने वहीं पर अपनी लाइसैंसी रिवाल्वर से खुद की कनपटी पर गोली मार ली और उसके बेटे विजय की भी मौके पर मृत्यु हो गई। शीशराम ने अपने बयान में यह भी कहा है कि अपने बेटे व पुत्रवधू की मौत पर किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाना चाहता। 

Rakhi Yadav