समझौता ब्लास्ट केस : गवाह ने दीं महत्वपूर्ण जानकारियां

10/3/2015 12:46:54 PM

पंचकूला, (उमंग शेराेन  )  : बहुचर्चित समझौता ब्लास्ट केस में आज पंचकूला की विशेष NIA कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में आज 1 गवाह के बयान दर्ज़ हुए। गवाह ने NIA कोर्ट को ब्लास्ट के सामान को लेकर जाने वाली कार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।मामले की अगली सुनवाई 16 और 17 अक्टूबर को होगी।

अगली दोनों सुनवाई के लिए NIA स्पेशल कोर्ट द्वारा 5-5 गवाहों को सम्मन भेजे गए हैं।मामले में अब तक कुल 148 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। ब्लास्ट के मुख्य आरोपी स्वामी असीमानंद सहित लोकेश शर्मा, कमल चौहान व राजेन्द्र चौधरी को  कोर्ट में पेश किया गया।