अस्पताल के ICU वार्ड में महिला मरीज से रेप, आरोपी CCTV कैमरे में कैद

2/13/2016 11:00:17 PM

हरियाणा: बहादुरगढ़ के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में दाखिल महिला मरीज से रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। यह वारदात सुबह करीब 3 बजकर 37 मिन्ट पर हुई। पीड़िता महिला डिलिवरी के लिए अस्पताल में आई थी, जो सिजेरियन के बाद आई.सी.यू. में भर्ती थी। आरोपी की तस्वीर सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। 
 
जानकारी के अनुसार जोहरी नगर की एक महिला को शुक्रवार की सुबह अस्पताल में दाखिल किया गया था। उसका दोपहर को  सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। बाद में उसे आई.सी.यू. में रेफर किया गया। इस वारदात को अंजान एक अज्ञात शख्स के द्वारा दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अरोपी दबे पांव निकल गया। हैरानी की बात ये है कि अस्पताल में किसी को भी भनक तक नहीं लगी। 
 
पीड़िता ने बताया कि ऑपरेशन होने की वजह से वह कुछ नहीं कर पाई। पीड़िता ने घटना की सारी जानकारी स्टाफ नर्स व परिजनों को दी। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़िता दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर की पत्नी है।