मासूम बच्ची का अपहरण के बाद बलात्कार, मामला दर्ज

12/9/2018 8:37:35 PM

पलवल(दिनेश): चार वर्षीय मासूम बच्ची का एक युवक ने अपहरण कर लिया और अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की दादी के मौके पर पहुंचने पर आरोपी युवक बच्ची को छोड़कर मौके से फरार हो गया। तबीयत खराब होने पर बच्ची को उपचार के लिए सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मेडिकल जांच व प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को घर भेज दिया। महिला थाना पुलिस ने बच्ची की दादी की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।



पलवल महिला थाना प्रभारी कमला देवी ने बताया कि एक पीड़िता महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी चार वर्षीय पौत्री गत सात दिसंबर की दोपहर करीब तीन बजे घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय गांव रामपूर खोर निवासी मनोज बच्ची उठाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की दूसरी पोत्री ने बताया कि मनोज बच्ची को उठाकर अपने घर की तरफ ले गया है। जिसके बाद पीड़िता भागकर मनोज के घर पहुंची और धक्का मारकर दरवाजे को खोला तो देखा कि मनोज बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

बच्ची की दादी को देख मनोज उसे छोडकऱ फरार हो गया। तबीयत खराब होने पर बच्ची को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया और मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर बच्ची का मैडिकल कराया और प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को घर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी को उसी के गांव से गिरफ्तार कर लिया और शनिवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Shivam