धान की सरकारी खरीद आज से

9/24/2015 4:55:40 PM

चंडीगढ़:  हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल के अनुरोध पर केन्द्र सरकार ने धान की खरीद को एक अक्तूबर की बजाय 24 सितम्बर से किये जाने को मंजूरी दे दी है। इसलिए प्रदेश की मंडियों में आज से ही धान की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई थी और किसानो ने सरकार से खरीद जल्द शुरू किये जाने की मांग थी।

प्रदेश के किसानों की मांग पर मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार से धान की सरकारी खरीद के लिए आग्रह किया था। साथ ही यह आग्रह भी किया था कि धान की उन्नत किस्म पीबी-1509 को भी सरकारी रेट पर खरीद लिया जाए। केन्द्र सरकार ने इस किस्म की खरीद की स्वीकृति भी जारी कर दी है। सरकार के इस फैसले  से किसानो को काफी राहत मिली है।