विशेष गिरदावरी के आदेश दिए

9/25/2015 9:33:20 PM

चण्डीगढ़ : हरियाणा सरकार ने सफेद मक्खी व फसलों के पत्तों को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़ों के कारण कपास, बाजरा, ग्वार व अन्य फसलों के नुकसान के आकलन के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश दिए हैं। गिरदावरी का कार्य तुरंत प्रभाव से पूरा कर सम्बन्धित मण्डलायुक्तों के माध्यम से रिपोर्ट भेजने को कहा है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि सरकार ने विशेष गिरदावरी के समय सम्बन्धित सर्कल के कृषि विकास अधिकारी तथा ग्राम सचिव साथ रहेंगे। इसके अलावा, उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) व जिला राजस्व अधिकारियोें को निर्देश दिए गये हैं कि ग्रामीणों को गिरदावरी प्रक्रिया के सम्बन्ध में अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए विशेष गिरदावरी मुनादी का आयोजन करे। गिरदावरी प्रक्रिया पूरी पारदर्शी तरीक से सुनिश्चित की जाए।