प्रदेश भाजपा को बड़ा झटका, 11 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

1/29/2016 7:24:41 PM

चंडीगढ़ : प्रदेश भाजपा को एक बड़ा  झटका लगा है। उसके 11 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। इसका कारण उन्होंने पार्टी द्वारा सम्मान न दिया जाना बताया है।

इन पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा ई मेल के माध्यम से प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को भेज दिया है। राजनीति के विशेषज्ञ इसे बराला के लिए भी बड़ा  झटका मान रहे हैं। गौरतलब है कि हाल में संपन्न हुए पंचों,सरपंचों और जिला परिषदों के चुनावों में पार्टी को आशातीत सफलता नहीं मिली है। इससे पूर्व भिवानी,अंबाला आदि जिलों में अध्यक्षों के चुनाव में हुई हाथापाई से भी पदाधिकारियों में असंतोष के भाव के संकेत मिले थे। सूत्रों के अनुसार इन पदाधिकारियों का मानना है कि जनता सरकार की नीतियों से खुश नहीं है।