फरीदाबाद में स्थापित होगा टूल रूम: खट्टर

5/10/2016 9:59:19 AM

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि फरीदाबाद में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए टूल रूम स्थापित किया जाएगा। 
 
खट्टर ने यह जानकारी फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित‘फरीदाबाद राइजिंग कॉन्क्लेव’को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को खोया हुआ स्वरूप हर हाल में वापिस दिलाया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद शहर एन.सी.आर का श्रेष्ठ शहर होगा। इस मौके पर केंद्रीय सामाजिक एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मझावली यमुना पुल के बनने से नोएडा के साथ फरीदाबाद की बेहतर कनेक्टविटी हो जाएगी।
 
समारोह में मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, विधायक विपुल गोयल, मूलचंद शर्मा, टेकचंद शर्मा, नगेंद्र भड़ाना तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और भाजपा नेता उपस्थित थे।