चुनाव के आखिरी दौर में मतदाताओं को लामबंद करने में जुटे राजनीतिक दल

10/14/2019 9:17:45 PM

आखिरी 7 दिनों में आकाओं का सहारा

चंडीगढ़ (पांडेय):
हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार अब अंतिम छोर पर पहुंच रहा है। प्रचार में महज 7 दिन और रह गए हैं। इन 7 दिनों में अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। रैली, सभा और बयानों के जरिए चुनावी घमासान तेज हो गया है। हर कोई नेता व दल विकास का राग अलापने में जुटा है। राजनीतिक दलों के नेताओं से लेकर प्रत्याशियों में मतदाताओं को लामबंद करने की होड़ लग गई है।

पाॢटयों के स्टार प्रचारक भी आखिरी दौर में बेहतर माहौल बनाने की फिराक में है। राजनीतिक दलों के कार्यकत्र्ता जनसंपर्क के साथ-साथ शहर के चौक-चौराहों व गांव की चौपालों पर खुद के पक्ष में माहौल बनाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। इन सबके बीच अगले 7 दिनों में प्रत्याशियों को स्टार प्रचारकों का सहारा है। 

हरियाणा की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचने का सपना संजोए प्रत्याशियों को अब आखिरी समय में आकाओं का सहारा रह गया है। कुछ अपने बलबूते तो कुछ लहर के बूते चुनावी नैया पार करने की कोशिश में जुटे हैं। सत्ताधारी दल भाजपा की बात करें तो राज्य में स्टार प्रचारक के तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और यू.पी. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रचार कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा लगातार रैली कर रही हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 14 अक्तूबर में मेवात क्षेत्र में रैली करेंगे। भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह बल्लभगढ़ व कुरुक्षेत्र सहित 4 रैलियां करेंगे। केंंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी प्रदेश में कई रैलियां करेंगे।

Shivam