जिले में डेंगू व चिकनगुनिया का 1-1 मामला आया सामने, इतनी हुई मरीजों की संख्या

10/6/2021 12:33:37 PM

फतेहाबाद : जिले में डेंगू और चिकनगुनिया के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जहां फतेहाबाद में एक युवती डेंगू तथा बुजुर्ग चिकनगुनिया से ग्रस्त मिला है। जबकि डेंगू के मरीजों की संख्या 26 तथा चिकनगुनिया मरीजों की संख्या 5 पहुंच चुकी है। अधिकारियों की मानें तो सबसे ज्यादा लारवा लोगों के घरों में पनप रहा है। फ्रिज की ट्रे और कूलर में सबसे ज्यादा लारवा मिल रहा है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Manisha rana