भिवानी में दिनदहाड़े लूट: 1 लाख लेकर फरार हुआ नकाबपोश, गार्ड को किया घायल

11/22/2018 8:06:11 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज): भिवानी में आज चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी स्थित  एसबीआई बैंक की शाखा में एक नकाबपोश युवक ने तेजधार हथियार से बैक के गार्ड को घायल कर वहां लूट की घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी ने मात्र दो मिनट में ही वहां से लगभग 1 लाख रुपए लूट लिए।

बताया जा रहा है कि लूटेरा एक ही व्यक्ति था। तथा उसने बैंक के अंदर घूसते ही पहले गार्ड ईश्वर पर तेजधार हथियार से कई वार कर उन्हें गंभीर रुप से घायल किया।   

घायल गार्ड को देखकर सभी सहम गए, कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नही आ रहा था। तभी वहां आसपास खेल रहे कॉलेज के छात्रों ने हिम्मत दिखाई तथा घायल गार्ड को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। बाद मेें उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही एसपी गंगाराम पूनिया दलबल सहित मोके पर पहुंच गए तथा उन्होंने आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस की कई टीमों को लगा दिया है। 

बैंक के कैशियर रामनिवास ने बताया कि हथियार के डर से उन्होंने करीब 1 लाख रूपए चोर को दे दिए। एसपी ने बताया कि चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें एक ही युवक दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हेै।  

Rakhi Yadav