हरियाणा में 1 महीने के मासूम का बेरहमी से कत्ल, गठड़ी में मिला बच्चा, किसने की हत्या?

4/5/2024 10:53:15 AM

यमुनानगर (परवेज खान) : हरियाणा के यमुनानगर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की शिवपुरी बी कॉलोनी में नवजात बच्चे की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नवजात बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बच्चा कपड़े की गठड़ी में बंधा हुआ मिला। नवजात के पिता ने उसे जन्म देने वाली मां पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। बच्चे की मां ने अपने पति पर आरोप जड़े हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

बच्चे को हुआ था इंफेक्शन

पिता सुमित ने बताया कि बच्चे को इंफेक्शन हुआ था। रात करीब 2 बजे पत्नी ने बच्चे को दूध पिलाया औ फिर सो गई। यह घटना दो अप्रैल की है। सुमित ने कहा कि सुबह जब वह उठा तो बच्चा गायब मिला। पत्नी को पूछा तो उसने बताया कि बच्चा अंदर ही होगा, लेकिन बच्चा वहां नहीं था। उसे ढूंढने की कोशिश की। इस बीच नजर कपड़ों की गठरी पर पड़ी। गठरी को बाहर ले आए। जब ताई ने उसे खोला तो उसमें बच्चा निकला। उसके नाक, मुंह और कानों में रुई ठूंसी हुई थी।



सुमित ने कहा कि बच्चे को पत्नी ने मारा है। इसके बाद वह और उसके परिवार सदस्य उसे ससौली स्थित श्मशान घाट में दबाकर आ गए थे। अब उसे पता चला है कि उसके नवजात बच्चे की हत्या उसकी पत्नी कोमल ने की है। गांधी नगर थाना पुलिस ने सुमित की शिकायत पर उसके नवजात बेटे की हत्या के आरोप में पत्नी कोमल पर हत्या व शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। आखिर देखना यह होगा कि मासूम की हत्या किसने की है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


 

Content Writer

Manisha rana