इस गांव का पानी उगल रहा जहर, कैंसर से 10-12 लोगों की मौत, प्रशासन मौन

11/23/2018 12:29:49 PM

सोनीपत(पवन राठी): देश में कैंसर की वजह से हर साल 7 से 8  लाख लोगो की मौत हो जाती है। वहीं हरियाणा में एक गांव ऐसा भी है जहां हर घर में बुखार नहीं कैंसर होता है। सोनीपत का सबोली नाथुपुर, जहां पिने का पानी जहर उगलता है जिसकी चपेट में आकर हर साल 10 से 12 लोगो की मौत कैंसर से हो जाती है।

कैंसर शब्द सुनते ही सभी लोग थर्राने लगते है। यहां के हर घर में एक इंसान कैंसर का मरीज है। यहां फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकल लोगो की जान ले रहा है। खेतों में लगे ट्यूबेल का पानी भी काला है। पानी में बदबू इतनी आती है कि इसके पास खड़ा होना भी मुश्किल है।  

पानी की परेशानी के चलते यहां के लोग बाहर पलायन करने को मजबूर हो गए है। जहर उगलने वाली फैक्ट्रियां यहा धड्डले से चल रही है और हर रोज एक नई बिमारी को जन्म दे रही है। लोगों ने ना जाने कितनी बार प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। 

यहां पर स्थापित अधिकतर फैक्ट्रियों की चिमनियां ऊंचाई पर नहीं है। इसके अलावा  इससे निकलता हुआ भूजल पर आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि केमिकल के निस्तारण के लिए फैक्ट्री संचालक जमीन में छेद कर बोरवेल के जरिए जहरीला केमिकल जमीन में छोड़ रहे हैं, जिससे पानी खराब हो रहा है।

कहते है जीने के लिए दो चीज़ें बहुत ज़रूरी होती है पीने के लिए पानी ओर सांस लेने के लिए शुद्ध हवा। लेकिन यहां ना तो हवा शुद्ध है और ना ही पानी। अब देखना यह होगा कि अधिकारी लोग कब तक इस बात पर विचार करते है। 
 


 

Rakhi Yadav