लापता लड़की का 10 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, मामला दर्ज

5/29/2018 5:51:50 PM

नूंह(एे के बघेल): नूंह मेवात जिले के भडंगाका गांव से दस दिन पहले लड़की का अपहरण कर लिया गया था। जिसका पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन नाबालिगा का अपहरण करने वालों का अभी तक कोई सूराग तक नहीं लगा। लड़की का सुराग नहीं लगने से परिजन ही नहीं बल्कि ग्रामीण खासे परेशान हैं। पीड़ित परिवार के लोगों ने डीएसपी वीरेंद्र सिंह से मुलाकात कर लड़की को बरामद करने के साथ- साथ आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस की कार्यशैली से भी पीड़ित पक्ष खुश नहीं है, साथ ही आरोपियों से धमकी मिलने की बात भी कह रहा है। 

जानकारी के अनुसार भडंगाका गांव की एक नाबालिग युवती घर से शाम के समय शौच करने गई थी। जब कई घंटे बाद भी लड़की घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे इधर -उधर खोजा तो पता चला कि गांव के ही कुछ लोग लड़की का अपहरण कर गलत नियत से ले गए। मुख्य आरोपी शमीम पुत्र महमूद निवासी सुडाका बताया जा रहा है। नूंह पुलिस ने लड़की पक्ष की शिकायत पर शमीम पुत्र महमूद निवासी सुडाका एवं उसके पांच अन्य साथियों सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष वाले आरोपियों  के परिजनों को लड़की वापस लाने की बात कही, लेकिन जब बिरादरी तौर पर बात नहीं बनी तो पुलिस से मामले की शिकायत की गई

डीएसपी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। कुल मिलाकर लड़की का अपहरण होने की वजह से भडंगाका गांव का पीड़ित परिवार निराश और हताश है जो हर वक्त लड़की के आने के इंतजार में लगा हुआ है। रमजान के माह में जहां रोजा रखना और इबादत करने का वक्त था, लेकिन वहीं उन्हें पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। 
 

Deepak Paul