रील के चक्कर में रीयल 'खतरा'! पुल से उड़ाए 10 के नोट, पैसे लूटने के लिए हाइवे पर थमा ट्रैफिक... मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 02:33 PM (IST)

पानीपत(सचिन): सोशल मीडिया और रील बनाने के चक्कर में लोग दूसरों की जिंदगी भी  खतरे में डाल देते हैं। ऐसे ही पानीपत में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ युवक 10 रुपए की नोटों की गड्डी पुल से नीचे फेंकते हुए नजर आ रहे हैं और नीचे भारी ट्रैफिक के बीच लोग अपने वाहन रोकर रुपए उठाने में लग जाते हैं। गनीमत यह रही कि सड़क पर चल रही गाड़ियों से कोई हादसा नहीं हुआ।

10 के नोटों के लिए जान जोखिम में!
चश्मदीदों के मुताबिक, करीब 3-4 युवक पुल पर पहुंचे और मोबाइल कैमरा ऑन करके 10-10 रुपये के नोटों की गड्डियां नीचे फेंकने लगे। पुल के नीचे उस वक्त भारी ट्रैफिक चल रहा था। जैसे ही आसमान से नोटों की बारिश हुई, नीचे सड़क पर चल रहे बाइक और कार सवारों ने बीच रास्ते में ही अपने वाहन रोक दिए। लोग गाड़ियां छोड़कर सड़क पर नोट उठाने के लिए भागने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो गया।

PunjabKesari

मूकदर्शक बनी रही ट्रैफिक पुलिस?
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जहां यह तमाशा चल रहा था, वहीं नीचे ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी तैनात थे। लेकिन वायरल वीडियो और लोगों के दावों के अनुसार, पुलिस मूकदर्शक बनी रही और उन्होंने रीलबाज युवकों को रोकने या पकड़ने की कोई जहमत नहीं उठाई। नोट उड़ाने के बाद युवक आराम से वीडियो शूट कर वहां से रफूचक्कर हो गए। गनीमत यह रही कि नोट लूटने की होड़ के बीच कोई तेज रफ्तार गाड़ी किसी से नहीं टकराई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static