महिला विरुद्ध अपराधों में हुई 10 फीसदी की बढ़ौतरी

7/15/2018 1:30:48 PM

हिसार(पंकेस): हरियाणा महिला आयोग की सदस्या सुमन बेदी ने माना कि आयोग के पास महिला विरुद्ध अपराधों के केसों में 10 फीसदी की बढ़ौतरी हुई है। इनमें घरेलू ङ्क्षहसा के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। आयोग सदस्या सुमन बेदी शनिवार को यहां लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रही थीं। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी सुनीता, ए.एस.आई. मेवा रानी व ताराचंद बलियाली भी उपस्थित थे। 

केसों में बढ़ौतरी होने के कारणों बारे उन्होंने कहा कि महिलाओं में जागरूकता आई है। अब महिलाएं अपनी बात रखने में हिचकिताती नहीं हंै। उन्होंने बताया कि आयोग जिस प्रकार से महिला उत्पीडऩ मामलों के संज्ञान व शिकायत पर कार्रवाई करता है, उससे महिलाओं में आयोग के प्रति विश्वास बढ़ा है। राज्य महिला आयोग में शिकायतों में 10 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी हुई है। उन्होंने बताया कि आयोग में अधिकतर शिकायतें घरेलू ङ्क्षहसा, वैवाहिक जीवन में आए तनाव से संबंधित होती हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने माना कि कुछ जगह पुलिस की भूमिका सही नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य महिला आयोग के संज्ञान में जब भी महिला के उत्पीडऩ एवं उसके अधिकार हनन के संबंध मामला आता है, तो उसको गंभीरता से लिया जाता है।

आयोग की सदस्या सुमन बेदी ने बताया कि हरियाणा राज्य महिला आयोग को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से शिकायत मिलती है। पीड़ित महिलाओं को अपनी शिकायत निवारण के लिए पंचकूला मुख्यालय न जाना पड़े, इसलिए आयोग ने संयुक्त बैंच लगाकर शिकायतें सुनने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में वे गत दिनों हिसार में आयोजित संयुक्त बैंच द्वारा दिए गए निर्णयों की समीक्षा के लिए आई हैं। उन्होंने बताया कि आयोग ने मुख्यमंत्री को महिला सशक्तिकरण के तहत 10 सुझाव भेजे थे, जिन्हें मुख्यमंत्री ने लागू कर दिया है। जाट कालेज से संबंधित मामले में उन्होंने बताया कि कालेज में कमेटी बनी थी लेकिन नियमानुसार कार्य नहीं हुआ। 

हकृवि के साथ एम.ओ.यू. साइन करेगा आयोग 
महिला आयोग महिलाओं को जागरूक करने के लिए कैम्प लगाएगा। कैम्प में मैरिज एक्ट के तहत अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। इस कड़ी में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के साथ महिला आयोग एम.ओ.यू. साइन करेगा। 

महिला उत्पीडऩ मामलों की समीक्षा
शनिवार को सुनवाई के दौरान महिला आयोग की सदस्या के पास गैंगरेप का एक, रेप का एक, प्लाट व छेड़छाड़ विवाद का एक, हुडा विभाग से संबंधित एक, छेड़छाड़ का एक केस आया। गैंगरेप मामले में पीड़िता ने बताया कि केस दर्ज होने के बावजूद आरोपी ठेकेदार व अन्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आंगनबाड़ी वर्कर ने बताया कि प्लाट विवाद के चलते एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। यह घटना उस समय हुई जब वह अपनी बहन के साथ सर्वे कर रही थी। 

एस.आई. संतोष का मामला भी उठा आयोग के समक्ष 
एस.आई. संतोष का मामला भी आयोग की सदस्या के सामने उठा। एस.आई. के खिलाफ शिकायत देने वाले ने बताया कि रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बावजूद अभी तक एस.आई. को गिरफ्तार नहीं किया गया है। एक अन्य व्यक्ति ने भी बताया कि लड़ाई-झगड़े के मामले में समझौता होने के बावजूद एस.आई. ने चालान पेश न करने के नाम पर अढ़ाई लाख रुपए मांगे। 

Deepak Paul