घोर कलयुग! 10 वर्षीय बच्ची से एक साल में किया 10 बार दुष्कर्म

11/1/2018 11:29:22 AM

कैथल(जोगिंद्र कुंडू): गुहला हलके के एक स्कूल की 5वीं कक्षा में पढऩे वाली 10 वर्षीय बच्ची के साथ 25 वर्षीय चचेरे भाई ने डरा-धमाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस घिनौने काम में आरोपी का साथ 2 महिलाओं ने भी दिया। पुलिस ने आरोपी सन्नी के खिलाफ महिला थाना कैथल में धारा 376 व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, वहीं दोनों महिलाओं के खिलाफ 120बी के तहत कार्रवाई शुरू की है। मामले की जांच महिला थाना इंचार्ज इंस्पैक्टर निर्मला देवी कर रही हैं। 


डी.एस.पी. कृष्ण चंद ने बताया कि महिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिस पर मामले में कार्रवाई करते हुए पहले पीड़ित बच्ची की सी.डब्ल्यू.सी. से काऊंसिङ्क्षलग करवाई और उसके बाद आरोपी पर मामला दर्ज किया गया है। बच्ची ने बताया कि आरोपी ने पिछले एक वर्ष में उसके साथ 10 बार गलत काम किया। डी.एस.पी. ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार रेड की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


 

Deepak Paul