नशा तस्करी के मामले में महिला को 10 साल की कैद, एक लाख जुर्माना

9/25/2018 8:47:16 PM

जींद(विजेंदर): हरियाणा के जींद जिले की कोर्ट ने नशा तस्करी के मामले में एक महिला के दोषी पाए जाने पर उसे दस साल की कैद के साथ एक लाख रूपये का जुर्माना लगाया है। यदि महिला जुर्माना नहीं नहीं भर पाती है तो उसे एक साल अतिरिक्त कैद का प्रावधान किया है। यह फैसला अतिरिक्त सेशन जज डॉ संजीव आर्य की कोर्ट ने सुनाया है। बता दें कि दोषी महिला को एक अगस्त 2016 को एक किलो चरस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दो साल बाद आए इस फैसले के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

Shivam