6 घंटे में उठाया 100 टन कचरा

5/18/2018 12:17:11 PM

अम्बाला(बलविंद्र): ये मेरा शहर है, मैं इसे गंदा नहीं होने दूंगा। जनता ने मुझ पर विश्वास किया है, उसे मैं टूटने नहीं दूंगा। उक्त अल्फाज शहर विधायक असीम गोयल ने शुक्रवार को पंजाब केसरी विशेष बातचीत में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी अपने हक के लिए लड़ रहे हैं, वे अपनी जगह ठीक हैं लेकिन शहर की सफाई भी जरूरी है। 

विधायक ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में न जाने कितनी राजनीति पाॢटयों के समर्थकों ने हड़ताली कर्मचारियों की बीच उन्हें समर्थन का आश्वासन दिया लेकिन किसी भी समर्थन देने वाली राजनीतिक पार्टी के नुमाइंदे ने शहर में फैली गंदगी को साफ करना तो दूर झांककर भी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि वे सब राजनीति चमकाने की बजाय सफाई में सहयोग दें।   

Rakhi Yadav