दुखद: 101 साल के स्वतंत्रता सेनानी भागमल का निधन

2/2/2019 5:48:31 PM

मानेसर (राजेश): गांव कुकडोला के स्वतंत्रता सेनानी भागमल(101) का शुक्रवार रात निधन हो गया। शनिवार को सैनिक सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। पिछले कई दिनों से भागमल बीमार चल रहे थे यहां तक कि 26 जनवरी को उन्हें मंच पर सम्मानित भी किया गया। शनिवार को उनके गांव स्थित श्मशान घाट पर सैनिक सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि कर दी गई, साथ ही सलामी के साथ मौजूद लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

प्रशासन की ओर से वीडीओ जगराम, एसडीओ, एसएसओ दिनेश शर्मा ,नीरज पार्षद नगर निगम गुडग़ांव, सरपंच मनोज मोकलवास, सरपंच अजय कुकडोला ,आदि ने दिवंगत के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

जानकारी के मुताबिक भागमल 1948 तक आजाद हिंद फौज में थे, उन्होंने देश सेवा के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ काम किया था। उन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में भी अपने अदम्य साहस का परिचय दिया था साथ ही अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आईएनए में रहते हुए भी कई बार अंडमान निकोबार वर्मा की जेल में भी गए। 

भागमल के पोते कुलदीप ने बताया कि वह अक्सर युवाओं को सेनानियों के साथ-साथ देशभक्ति से जुड़े वर्तान्त सुनाते रहते थे। उनका एक बेटा भी सेना से रिटायर्ड आफिसर है। भागमल अपने पीछे तीन बेटों का भरापूरा परिवार छोड़कर गये हैं।

Shivam