देश और प्रदेश भर में धूमधाम से मनाई गई देवीलाल की 105वीं जयंती

9/25/2018 2:19:52 PM

गुरूग्राम(मोहित कुमार): देश और प्रदेश भर में आज इनैलों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की प्रतिमाओं पर फूल चढाकर उनकी 105वीं जयंती मनाई।  इनैलो नेता अभय चौटाला ने गुरूग्राम में उनकी प्रतिमा पर फूल चढाकर उनके दिखाये रास्तों पर चलने का प्रण लिया। आज देश भर के साथ प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पूर्व उप प्रधानमंत्री और हरियाणा के जननायक चौधरी देवीलाल जी की जयंती मनाई जा रही हैं।

इस मौके पर अभय चौटाला ने कहा कि आज जहां भी देश और प्रदेश में देवीलाल की प्रतिमा लगी हुई हैं। वहां सभी जगह कार्यकर्ता उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढाकर   उन्हें याद कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि आज उनकी याद में गोहाना में सम्मान रैली का आयोजन होना जोकि बारिश की वजह से नही हो पाया। अब ये रैली 7 अक्टूबर को गोहाना मे ही होगी।

इस दौरान चौटाला ने प्रदेश में हुई बारिश के चलते बर्बाद हुई किसानों की फसलों की गिरदावरी की सरकार ने मांग की और किसानों का एक साल का कर्जा माफ करने बात भी कही। उन्होंने कहा कि 15 दिन के अंदर प्रदेश सरकार किसानों की गिरदावरी का काम पूरा करे और उन्हे 15 दिन के अंदर 25 हजार रूपये पर एकड के हिसाब से मुआवजा दें।
 
 

Rakhi Yadav