320 किलो प्रतिबंधित मांस सहित 11 जीवित गोवंश बरामद, 5 पर मामला दर्ज

1/29/2022 12:15:41 PM

पुन्हाना (ब्यूरो) : अपराध जांच शाखा पुन्हाना व गौरक्षा दल की संयुक्त टीम ने पिनगवां थाना के गांव झिमरावट में दबिश देकर 320 किलो प्रतिबंधित गोमांस, 11 जिंदा गोवंश, दो बाइक, तराजू, सहित कुल्हाड़ी, चाकू बरामद किया है। पुलिस को देखकर गौ तस्कर मौके से फरार हो गए। 

पुलिस ने सूचना के आधार पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि गौरक्षा दल के सदस्य ने सूचना दी कि गांव झिमरावट निवासी आसू, जानू, लालू व जफरू व अनीश सभी गोकशी कर गोकशी कर बाइकों पर मीट सप्लाई करने का धंधा करते है। आरोपी वीरवार को झिमरावट गांव की पहाड़ की वाल में गोकशी कर रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की तो आरोपी पहाड़ में खड़ी किकर व झाडिय़ों व ऊबड़ खाबड़ रास्ते का फायदा उठाकर भाग गए।

पुलिस ने भागे गए आरोपियों की पहचान आसू, जानू, लाला, जफरू व अनीश निवासियान गांव झिमरावट के रूप में की है। पुलिस ने मौके से 320 किलो मांस, एक तराजू काटा, दो बाइक व 11 गौवंश जो जख्मी हालत में बंधे हुए मिले। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ गौ संवर्धन एवं संरक्षण एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana