बलात्कार के 5 महीने बाद 11 साल की लड़की गर्भवती मिली, आरोपी गिरफ्तार

8/25/2020 9:33:38 AM

करनाल(काम्बोज): जिले के एक गांव में बेहद ही शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति द्वारा 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया और मुहं खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।  घटना के 5 माह बाद जब बच्ची गर्भवती हुई, तो परिजनों को उसके बारे पता चला जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।

पुलिस को दी शिकायत में बच्ची ने बताया कि वह अपने पशुओं के बाडे में अकेली थी, इस दौरान गांव का एक व्यक्ति बाडे में घुस गया और उसे दबोच कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद उसे मुहं बंद रखने के लिए जान से मारने की धमकी दी, जिस कारण उसने किसी से कोई यह बात नहीं बताई। घटना के 5 माह बीत जाने के बाद जब बच्ची के गर्भवती होने का पता चला तो परिजनों ने बच्ची से मामले बारे पूछा, जिस पर बच्ची ने सारी बात बताई। परिजनों ने मामले की शिकायत तुरंत पुलिस को दी।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तुंरत गिरफ्तार कर लिया।  महिला थाना असंध प्रभारी मुकेश रानी ने बताया कि इस बारे आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

Isha