पलवल में 11 साल की नाबालिग से दरिंदगी, 8 लोगों पर हुआ मामला दर्ज(Video)

10/25/2018 3:23:25 PM

पलवल(गुरूदत्ता गर्ग): पलवल के एक गांव में 11 साल की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां गांव के ही दो युवकों मे लड़की को अपनी हवस की शिकार बनाया। इतना ही नहीं, दुष्कर्म करने के बाद दरिंदों ने उसे जान से मारने का प्रयास भी किया। लेकिन ऐन वक्त पर लड़की के परिजन घर पहुंच गए। दरिंदों ने लड़की के पिता और उसके चाचा को जान से मारने की धमकी भी दी है।

परिजनों ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।लडकी को करीब तीन चार घंटे बाद होश आया। जब उसने अपने पिता को देखा तो वह रो पड़ी। लडकी से जब जिम्मेवार लडकों के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि लड़कों ने उसे धमकी दी है कि अपनी औकात में रहना वरना तुझे और तेरे भाई को जान से मार देंगे।

जिसके बाद पीड़िता के पिता ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि वह किसी और के साथ ऐसी हरकत न कर सकें। वहीं जब इस मामले को लेकर पत्रकारों ने पुलिस से बात करनी चाही तो पुलिस ने कैमरे के सामने बात करने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने 8 लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Rakhi Yadav