फसलों के अवशेष प्रबंधन के लिए 1100 करोड़ मंजूर

5/18/2018 8:09:01 AM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी ने बताया कि केंद्र सरकार ने हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के लिए गेहूं व धान के फानों का फसल अवशेष प्रबंधन करने के लिए 1100 करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की है। इसके लिए 20 से 25 लाख रुपए की लागत से कस्टम हायरिंग सैंटर्स स्थापित किए जाएंगे, जिसके वित्तपोषण के लिए बैंकों के सहयोग की आवश्यकता होगी। इसमें सब्सिडी भी उपलब्ध होगी। इस योजना के तौर-तरीकों की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। ढेसी आज यहां राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 144वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे।
 

Rakhi Yadav