करनाल कारागार से फिर मिले 12 कोरोना पॉजिटिव, करीब 10 दिन पहले मिले थे 223 केस

5/28/2021 8:17:05 AM

करनाल : करनाल कारागार में कोरोना वायरस ने एक बार फिर दस्तक दी है। इस बार जेल से 12 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें 8 हवालाती और 4 कैदी शामिल हैं। संक्रमितों में 2 महिला हवालाती भी हैं। जेल अधीक्षक अमित के अनुसार अब कारागार में कुल 19 एक्टिव केस हैं। बाहर से आने वाले नए हवालातियों को 8 दिन अलग बैरक में रखने के बाद उनके सैंपल लिए तो 8 कोरोना पॉजिटिव मिले।

वहीं बुखार व खांसी की शिकायत के बाद जांच में 4 कैदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वीरवार को पॉजिटिव मिले सभी 12 केसों को जेल में ही बनाए क्वारंटाइन सैंटर में इलाज शुरू कर दिया गया है। बता दें कि गत 10 से 15 मई तक जेल से कुल 2336 केस मिले थे। जेल के रिकॉर्ड के अनुसार इनमें से 223 कैदी व हवालाती थे। बाकी के 13 केस स्टाफकर्मी व जेल के क्वाार्टरों में रह रहे उनके परिजनों थे। कारागार में बंद 66 महिलाएं भी तब कोरोना संक्रमित पाई गई थी। मई में ही यहां से 246 पॉजिटिव मिल चुके हैं। करनाल जेल में अब 1626 कैदी व हवालाती हैं। 

जिला कारागार से 12 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें 2 महिला हवालाती हैं। जेल में अब कुल 19 एक्टिव केस हैं। पहले जो 223 कैदी व हवालाती पॉजिटिव मिले थे। उनमें से अधिकतर अब ठीक हो चुके हैं। जेल में ही बनाए क्वारंटाइन सैंटर में नए मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। नए हवालातियों को 8 दिन अलग रखकर उनका कोरोना टैस्ट होता है। नैगेटिव मिलने पर ही उन्हें अन्य कैदियों में भेजा जाता है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।

Content Writer

Manisha rana