48 घंटों में 1205 जमात तबलीगी ढूंढे, इनमें से 105 विदेशी-  मनोज यादव

4/3/2020 1:09:40 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के डीजीपी मनाेज ने कहा कि 48 घंटों में हमने 1205 जमात के तबलीगी ढूंढ लिए, इनमें से 105 विदेशी हैं। उन्हाेंने कहा कि हमने प्राप्त सूचनाओं के आधार पर 90 फीसदी मरकज के लोगों को क्वारंटाइन कर दिया है। डीजीपी ने कहा कि विदेशी पांच जिलों पानीपत ,नूंह, फरीदाबाद, अम्बाला व पानीपत में मिलें। इन सभी के पासपोर्ट कब्जे में ले लिए गए हैं।

प्रश्न -निजामुद्दीन से फैले तबलीगियाें के मुद्दे पर पुलिस का सर्च अभियान कहां तक पहुंचा व ताजे आंकड़े क्या हैं ?
उत्तर -दिल्ली व आईबी से जब सारी सूचना पुलिस को दी गई तो हमारी पुलिस ने सबसे अहम भूमिका निभाई | पुलिस के साथ हर जिला मुख्यालय से सीएमओ की टीम भी गई | पुलिस ने मुस्तैदी से काम किया | परसों शाम हमने इनको ढूंढ़ना शुरू किया | 48 घंटों में हमने 1205 जमात के तबलीगी ढूंढ लिए हैं, यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है । कल सुबह यह आंकड़ा 900 था अब 1205 हो गया है, इनमें से 105 विदेशी हैं । जिनमे से पांच केस पॉजिटिव मिलें हैं , हमारा अंदाजा है हमने प्राप्त सूचनाओं के आधार पर 90 %मरकस के लोगों को क्वारंटाइन कर दिया है।

प्रश्न -यह विदेशी किन किन देशों से हैं ?
उत्तर- यह अलग अलग देशों इंडोनेशिया, मलेशिया, अफ्रीका, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका इत्यादि से हैं। सवा दो साै हमारे हरियाणा के हैं , प्रदेश के लोग भी तबलीग की जमात में जातें हैं। यह लोग दूसरे राज्यों में जमात के लिए जातें हैं। वह भी लौट कर आ चुकें हैं। उनको भी हमने चयनित किया है। लगभग 800 लोग दूसरे राज्यों के है। विदेशी पांच जिलों पानीपत. नूंह, फरीदाबाद, अम्बाला व पानीपत में मिलें हैं। 

प्रश्न -विदेशी जो टूरिस्ट वीजा पर आतें हैं व यहां आकर धर्म प्रचार का काम करतें हैं क्या यह वीजा के नियमो का उलंघन नहीं ? क्या कार्यवाही की गई ?
उत्तर- विदेशी टूरिस्ट वीजा पर आकर जो धर्म प्रचार का काम करतें हैं, यह वीजा मैन्युअल का उल्लंघन है, इसमें फौरन एक्ट -14 बी की उल्लंघना है। यह भी वीजा नियमों का उल्लंघन है की यह लोग एफआरओ को रिपोर्ट नहीं करते। हम इनके पासपोर्ट कब्जे में लेकर जो उल्लंघन इन्होंने किए हैं की जांच कर रहें हैं । अभी तक 107 लोगों के खिलाफ 5 केस दर्ज कर चुकें हैं।

 प्रश्न -तबलीगी मरकज से आए लोग सबसे ज्यादा कहां मिले, क्या कोई ऐसे भी जिले हरियाणा में जहां कोई तबलीगी नहीं मिला ?
उत्तर - हरियाणा में सर्वाधिक नूंह से 50 % मिले हैं । रोहतक, भिवानी, हांसी, सिरसा, रेवाड़ी, सिरसा, नारनौल से कोई तबलीगी नहीं मिला है।

प्रश्न -कोरोना  को लेकर पुलिस जहां सामाजिक दायित्व निभा रही है, वहीं ड्यूटी भी -दोहरी चुनौती ?
उत्तर -यह बहु आयामी भूमिका हम सब वह नए काम को कर रहें है, जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता । इंटर डिस्ट्रिक, इंटर स्टेट बॉर्डर की सुरक्षा बॉर्डर एरिया सील होने के बाद निमित ड्यूटियां, क्वारंटाइन से भागें लोगों की सुरक्षा व धृ पकड़, ऐसे दौर में पुलिस द्वारा खुद को संक्रमण से बचाना भी एक चुनौती है। मंडियां या बाजार खुलने पर दुरी बनाने के लिए लाइनें खींच रहें हैं। प्रवासी मजदूरों को शेलटर होम्स तक ले कर गए हैं। लोगों की दवाइयां व अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रशासन तक व्आगे लोगों तक पहुंचाना, वितरित करवाना पुलिस कर रही है। पुलिस को सीधी हिदायतें हैं की मानवीय पहलयुओं के मध्य नजर न तो लाठी भांजें, न ही बल प्रयोग करें। 

प्रश्न- हरियाणा पुलिस के जवान और अधिकारी जो लगातर कई-कई घंटे ड्यूटी दे रहे हैं। ऐसे पुलिस के जवानों का भविष्य में प्रोत्साहन भी किया जाएगा?
उत्तर -बिल्कुल, देखिए पुलिस का बहुत ही मुश्किल काम है। क्योंकि चाहे आंधी हो यां बारिश हो वे बीच सड़क पर खड़े होकर ड्यूटी कर रहे है। जब सब लोग अपने घरों में अपने परिवार के साथ है तो पुलिस कर्मी अपने परिवारों से दूर हैं। हरियाणा पुलिस बहुत ही अनुकरणीय और उत्साहवर्धक कार्य कर रही है।

जब यह आपदा समाप्त होगी तो सरकार व विभाग की और से इसको पूरा रिकॉग्नाइज किया जाएगा। हम कोरोना ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों को फ्री भोजन, मास्क और सैनिटाइजर दे रहे हैं।उन्हें खुद को सुरक्षित रखने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। ये भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि वे पूरी नींद और खुराक लें। ताकि उनकी प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।

प्रश्न- पिछले दिनों प्रवासी मजदूर सड़को पर आ गए और पलायन कर रहे थे। इन लोगों के लिए किस तरह के इंतजाम है ?
उत्तर -हमने उन्हें समझाया है कि आप अगर आगे जाएंगे तो पुलिस आपको पकड़ेगी। अपने गांव में जाएंगे तो वहां भी क्वारंटाइन लगा हुआ है। गांव के लोग भी इन्हें घुसने नहीं देंगे, इसलिए आप  खुशी से यहां रहिये। इनके लिए हरियाणा सरकार ने सोने, रहने, खाने के लिए अच्छी व्यवस्थाएं की है।जबकि उनके मनोरंजन के लिएटीवी की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा उन्हें योगा भी करवाया जा रहा है। शुरू में इन्हें समझाना पड़ा जो बहुत जिद्द करते थे जाने की, लेकिन हमने उन्हें प्यार से बताया कि उन्हें यहां रुकना ही पड़ेगा।

प्रश्न- हरियाणा के जो बॉर्डर है। क्या वे पूरी तरह से सील हैं?
उत्तर -जी, बिल्कुल हरियाणा में जितनी भी अंतरराज्यीय सीमाएं है उन पर आने वाली ट्रैफिक पर मुस्तैदी से नजर रखी जा रही है। जबकि इसके लिए पूरे हरियाणा में 162 नाके लगे है। भारत सरकार ने कहा है कि कार्गो ट्रैफिक पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। जबकि केवल आम लोगों के आने जाने पर प्रतिबन्ध है जिनके पास कर्फ्यू पास नहीं है।

Edited By

vinod kumar